आगामी छठ पूजा के पर्व को अलौकिक व वृहद करने के उद्देश्य से नए अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता को सर्वसम्मति से चयन किया गया।

---Advertisement---

राकेश केशरी,,विंढमगंज/ सोनभद्र स्थानीय हनुमान मंदिर पर बीती रात्रि सन क्लब सोसायटी की एक बैठक अध्यक्ष उदय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में आगामी छठ पूजा के पर्व को अलौकिक व वृहद करने के उद्देश्य से नए अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता को सर्वसम्मति से चयन किया गया।
बैठक में संरक्षक रमेश चंद्र एडवोकेट ने पुराने सत्र का लेखा-जोखा उपस्थित पदाधिकारी व सदस्य गणों के समक्ष पारदर्शिता के साथ रखा गया जिस पर सभी लोगों ने अपने सहमति जाताया। तत्पश्चात कहा कि विंढमगंज क्षेत्र में छठ पूजा के पर्व को ऐतिहासिक रूप देने में सोसायटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है बीते सत्र समाप्त होने के बाद क्लब के नियमानुसार नए अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता के चयन होने पर हार्दिक बधाई देता हूं, साथ ही साथ क्लब के सभी पदाधिकारी व सदस्य पूरी ऊर्जा के साथ नए अध्यक्ष के साथ काम करेंगे, ताकि क्लब का मान सम्मान समाज में दर्पण की तरह चमकता रहे। नए अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता के चयन के पश्चात हनुमान मंदिर के पुजारी आनंद कुमार द्विवेदी ने हनुमान मंदिर पर प्रसाद चढ़ा कर कार्यों को गति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। इस मौके पर प्रभात कुमार सुमन कुमार गुप्ता वीरेंद्र कुमार अक्षैवरनाथ केसरी संजय कुमार गुप्ता अमित केसरी राकेश केसरी उर्फ ब्लू केसरी अविनाश अग्रवाल किशन पटवा ओपी यादव ओमप्रकाश रावत अजय कुमार गुप्ता हर्षित प्रकाश मनीष मद्धेशिया संतोष कुमार गुप्ता विकास कुमार जायसवाल उदय गुप्ता सुमित कासकार, डीसी मद्धेशिया सहित दर्जनों लोग मौजूद थे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment