संत फ्रांसिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी

सोनभद्र,अनपरा*आत्मानुशासन से होगा राष्ट्र -निर्माण*
अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित संत फ्रांसिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया | विद्यालय के प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी | इस उपलक्ष्य में एक वर्चुअल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत भाषण, गीत और नृत्य प्रस्तुत किए | प्रधानाचार्य ने स्वतंत्रता के महत्त्व को आत्मसात् कर आत्मानुशासन द्वारा राष्ट्र – निर्माण में योगदान देने का सन्देश दिया | इस अवसर पर उपप्रधानाचार्या सिस्टर रजनी, सिस्टर मेरी, सुनील सिरिल, प्रशान्त मणि त्रिपाठी, पवन गुरिया, स्टेला लॉरेन्स, विलियम, याकूब आदि उपस्थित रहे |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment