*नील गायों से कैसे बचे फसल*

---Advertisement---

 

सरफुद्दीन संवाददाता सलखन

सलखन सोनभद्र राबर्ट्सगंज विकासखंड के अंतर्गत कुरहूल कारगरा रेडिया बग्नार और वाघनारी गांव में नीलगायों का झुंड रात दिन खड़ी फसलों को बर्बाद कर रहा है क्षेत्र के किसान परेशान हो चुके हैं तथा अब नर्वस होकर खेती से ही मुंह मोड़ने की स्थिति में आ चुके हैं बताते चले की यह क्षेत्र चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है तथा गुरमा वन रेंज का क्षेत्र भी पड़ता है जहां पर पिछले तीन-चार वर्षो से नीलगाओं का झुंड लगातार किसानो की फसल बर्बाद करते आ रहा है तथा अब इनका कुनबा और भी बढ़ गया है जिससे 10 से 12 झुंड की टोली में यह रात दिन किसने की फसल बर्बाद कर रही है जिससे किसान त्रस्त हो गया है तथा आर्थिक संकट भी किसानों के सामने उत्पन्न हो गया है जैसे ही फसल तैयार होती है नीलगायों का झुंड उसे बर्बाद कर देता है जिससे क्षेत्र में मटर अरहर ज्वार बाजरा उरद तिल की फसल की बुवाई किसानों ने लगभग लगभग बंद कर दिया है क्षेत्र के किसानों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कराया है तथा ठोस कदम उठाने की मांग की है जिससे किसानों की फसले बच सके तथा यह जानने की भी मांग की है कि हम इसकी गहर कहां लगाए जिससे इस समस्या से निजात मिल सके

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment