पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने रिजर्व पुलिस लाईन चुर्क में  परेड की ली गई सलामी, किया गया निरीक्षण 

---Advertisement---

 

सोनभद्र पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने रिजर्व पुलिस लाईन चुर्क में  परेड की ली गई सलामी, किया गया निरीक्षण आज दिनांक 15.09.2023 को डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई । निरीक्षण के क्रम में महोदय द्वारा यू0पी0 -112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण /सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी । तत्पश्चात पुलिस लाइन परिसर में पुलिस बैरकों व आवासीय परिसर का मरम्मत और साफ-सफाई आदि के संबंध में क्षेत्राधिकारी लाईन एवं प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment