सड़को पर बेख़ौफ़ दौड़ रहे डग्गामार वाहन ,पुलिसबनी मूकदर्शक

---Advertisement---

सत्यपाल सिंह,
म्योरपुर/ सोनभद्र
इन दिनों सड़कों पर डग्गामार बड़े व छोटे यात्री वाहन भेड़ बकरियों की तरह सवारियां लादकर बेख़ौफ़ दौड़ते देखे जा रहे है। वही सवारी से दोगुना भाड़ा वसूली सवारी वह कंडक्टर में हमेशा विवाद मारपीट हुआ करता है इन डग्गामार वाहनों के संचालन से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।म्योरपुर रेनुकूट मार्ग मयूरपुर से दुद्धी मार्ग पर म्योरपुर से लिलासी मार्ग व किरबिल से रेणुकूट मार्ग पर ये डग्गामार वाहन सवारियों को गाड़ी के अन्दर भूसे की भरते ही है साथ ही वाहन की छतों पर भी बैठाकर फर्राटे भरते है।पूर्व में इन डग्गामार वाहनों के कारण कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी है जिसमें कितने मजदूर की मौत हो चुकी है इसके बावजूद पुलिस मूकदर्शक बनकर सबकुछ देखती रहती है।वाहन चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहनों की हेलमेट न लगाने या कागजात पूर्ण न रहने के कारण चालान तो कर देती है परंतु इन डग्गामार वाहनों पर कोई कार्यवाही नही करती।डग्गामार वाहनों के संचालन से यात्री जान हथेली पर लेकर यात्रा करने को मजबूर है।सूत्रों की माने तो इन डग्गामार वाहनों के संचालन हेतु एक नंबर टेकर भी रखा गया है जो इन वाहनों का संचालन करता है।और हर महीने पैसा भी वसूली करता है।क्षेत्र में लगभग दर्जनों की संख्या में छोटे बड़े डग्गामार वाहनों का संचालन प्रतिदिन होता है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र सोनभद्र आरटीओ का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए इन डग्गामार वाहनों से ज्यादा भाड़ा वसूली के संचालन पर रोक लगाए जाने की मांग किया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment