नए पंचायत भवन निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास

---Advertisement---

 

सत्यपाल सिंह

म्योरपुर/सोनभद्र– स्थानीय ग्राम पंचायत में नए पंचायत भवन निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद बुधवार को पंचायत भवन परिसर में क्षेत्रीय विधायक रामदुलार सिंह गोंड़ ने विधिपूर्वक पूजन अर्चन के साथ नए पंचायत भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।विधायक रामदुलार सिंह गोंड़ ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार गांवों के विकास हेतु प्रयासरत है।गावँ में ग्रामीणों हेतु कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित है जिसका लाभ भी ग्रामीणों को मिल रहा है।नये पंचायत भवन का निर्माण हो जाने के बाद ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा।एडीओ पंचायत काशीराम ठाकुर ने बताया कि पंचायत भवन के निर्माण हेतु स्वीकृति मिल गयी है।ग्रान स्वराज योजना के तहत पंचायत भवन का निर्माण होना है।इसकी लागत 21लाख 40 हजार रुपये है।ग्राम पंचायत द्वारा इसका निर्माण कराया जाएगा।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़,ग्राम प्रधान संगीता जायसवाल,प्रतिनिधि गणेश जायसवाल,पन्नालाल जायसवाल,सोनाबच्चा अग्रहरी,दीपक सिंह,इरफान अहमद,अंकित जायसवाल,होरीलाल पासवान,जितेंद्र अग्रहरी इत्यादि लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment