जुगैल पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त के विरुद्ध 14(1) की कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के बैंक खाते में जमा कुल 68876 रुपये किया गया कुर्क –

---Advertisement---

 जुगैल /सोनभद्र पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त के विरुद्ध 14(1) की कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के बैंक खाते में जमा कुल 68876 रुपये किया गया कुर्क -पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में गैंगेस्टर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे आज दिनांक 14.09.2023 को थाना जुगैल पुलिस द्वारा थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र पर पंजीकृत मु0अ0सं0 38/23 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त बालचन्दर सोमासुन्दरम् पुत्र सोमासुन्दरम निवासी 3/61 पोकनन विणुधी साउध पट्टाकोटाई तालुका कलाथुर ईस्ट थाना तिरूचित्राम्बालम जनपद तंजौर, तमिलनाडु द्वारा बिना किसी ज्ञात आय के स्रोत के अपराध द्वारा अर्जित धन अभियुक्त के बैंक खाते में जमा कुल 68,876 रुपये को धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत जिलाधिकारी सोनभद्र के आदेश के क्रम में में नियमानुसार कुर्क किया गया ।

*पुलिस टीम का विवरणः-*
01. थानाध्यक्ष रामदरश राम थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र मय टीम ।
02. निरीक्षक अपराध धीरेन्द्र चौधरी थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र मय टीम ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment