रवि सिंह
माहुली सोनभद्र विंधमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव के बगधारी पुलिया के पास जोरूखाड़ बघाबियानी संपर्क मार्ग के रेलवे ट्रेक पर मंगलवार बुधवार की रात करीब दो बजे किसी ने छत बिछट शव मिलने की सूचना इलाका पुलिस को दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान जोरुखाड़ विमल यादव को मौके पर बुलाकर शव की पहचान कराने की पुरी कोशिश की परंतु मृतक की पहचान नही हो सकी इसके बाद लगभग चार बजे भोर में पुलिस ने शव को विंधमगंज थाने पर शव को ले गई फिर बुधवार को आस पास के लोगों से तथा सोशल मीडिया के मध्यम से शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया गया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई जिससे पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेज दिया। उधर घटना का स्थलीय जांच पड़ताल करने और शरीर के कटने की स्थिति को देखकर ग्रामीणों ने आशंका जताते हुए कहा की मृतक की हत्या कहीं और कर रेलवे ट्रेक पर रख दिया गया होगा चूंकि मृतक के शरीर पर लोवर आर चढ़ी के अलावा और कुछ भी नहीं था जूता अलग रखा हुआ था तथा मोबाइल भी नही था हालांकि सच्चाई तो पोस्टमार्म रिपोर्ट तथा पुलिस के जांच में ही पता चलेगा लेकिन घटना को लेकर छेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।
संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रेक पर मिला युवक का शव, हांथ पैर टुकड़े में कटे देख ग्रामीणों न जताई हत्या की आशंका।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, September 13, 2023 12:56 PM
---Advertisement---

