रवि सिंह,
(दुद्धी सोनभद्र)कोतवाली क्षेत्र के पिपरडीह गांव के समीप जंगल से आज बुधवार की दोपहर तकरीबन 2 बजे बोल्डर का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़कर कोतवाली परिसर में खड़ा करा दिया है। जानकारी के अनुसार तेज तर्रार नवागत चौकी प्रभारी कमल नयन दुबे ने पिपरडीह गांव के समीप जंगल से अवैध बोल्डर का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को पकड़कर दुद्धी कोतवाली परिसर में खड़ा कराते हुए सीज कर दिया है। साथ ही अग्रिम कार्रवाई हेतु वन विभाग, खनन विभाग व परिवहन विभाग को सूचित कर दिया गया है। कस्बा प्रभारी की इस कार्रवाई से अवैध बोल्डर, बालू का परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है। वही ट्रैक्टर को छोड़कर चालक फरार हो गया तो स्वयं कस्बा प्रभारी ने ट्रैक्टर की स्टेरिंग संभाली और ट्रैक्टर को दुद्धी कोतवाली में लाकर खड़ा किया।

