‘मेरी माटी मेरा देश’ के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय डुमरडीहा से मिट्टी अक्षत संग्रह हेतु निकल गई कलश यात्रा।

---Advertisement---

रवि सिंह

(दुद्धी/सोनभद्र) मेरी माटी ‘मेरा देश कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत डूमरडीहा व गुलालझारिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय में आज दोपहर 12:00 बड़े ही गाजे बाजे एवं तिरंगा झंडे के साथ साथ धूमधाम से मिट्टी एवं अक्षत संग्रह हेतु यात्रा जिला मंत्री भाजपा दिलीप पांडे के नेतृत्व में उच्च प्राथमिक विद्यालय डुमरडीहा से मुख्य सड़क पर यात्रा प्रारंभ की गई जिसके दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, मेरी माटी मेरा देश ,वीर सपूतों की जय के नारे से पूरा गांव गुंजमय हो गया , कार्यक्रम में सर्वप्रथम दोनों गांव के ग्राम प्रधानों को ग्राम विकास अधिकारी सुषमा तिवारी के द्वारा अक्षत, मिट्टी हाथों में लिए हुए कलश में देकर घर-घर मिट्टी संग्रह हेतु यात्रा की शुरुआत किया।इस दौरान जिला मंत्री दिलीप पांडे ने बताया कि आज बड़ा ही हर्ष व खुशी का दिन है ।जिस तरीके से सरदार बल्लभभाई पटेल की विशाल लोहे की मूर्ति गुजरात में सभी देशवासियों के द्वारा घर-घर से लोहा एकत्रित कर बनाया गया हैं।ठीक उसी तरीके से देश के वीर सपूतों की यादगार में भारत की राजधानी नई दिल्ली में अमृत वाटिका स्थल बनाया जा रहा है ।जहां देश पर कुर्बान हुए सभी वीर सपूतों की याद में अमृत वाटिका में स्मृतियां बनाई जाएंगी, अपने घर की मिट्टी व अक्षत देकर उक्त स्थल में अपना सहयोग जरूर दे, जिससे कि आपके परिवार जनों को यह महसूस हो कि देश के प्रति वीर सपूतों ने कितनी कुर्बानियां दिया और हमें अंग्रेजों के गुलामियों से आजाद कराया। उन्होंने सभी से अपील किया कि आप सभी अक्षत, मिट्टी देकर इस अभियान को सफल बनाएं ,वही ग्राम प्रधान डूमर डीहा फूलपत्ती देवी ने कहा दिल्ली में बनने वाले अमृत वन के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किए जा रहे मिट्टी संग्रह अभियान के तहत हर घर से मिट्टी लिया जा रहा है ,जिसके घर में मिट्टी उपलब्ध नहीं हो, वहां से एक मुट्ठी चावल या पांच तुलसी का पत्ता. लिया जाएगा,आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पीएम मोदी के आह्वान पर यह अभियान चलाया जा रहा है।जिससे शहीदों के सम्मान में देश की राजधानी दिल्ली में बनने वाली अमृत वाटिका के लिए देश के हर नागरिकों की भागीदारी को सुनिश्चित हो सके।जिसका शुभारंभ आज मेरे गांव में हुआ है। इस मोके पर गुलशन पटेल ,नीरज अग्रहरि, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुभाष चंद्र रूपनरायन ,शिक्षिका उषा गुप्ता लालमन अजय कुमार वार्ड सदस्य पूनम देवी प्रमिला, रजवंती देवंती , सुमित्रा देवी विश्वनाथ ,अनीशा देवी सहित सैकड़ो ग्रामीण विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment