मल्देवा गांव मे मेरा माटी मेरा देश पर निकाली गई कलश यात्रा ||

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। आज शनिवार को दुद्धी तहसील के मल्देवा गांव में मेरा माटी मेरा देश के पावन अवसर पर बड़े धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ ग्राम पंचायत भवन मल्देवा से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी ने किया। कलश यात्रा पूरे गांव के क्षेत्र का भ्रमण करते हुए ग्राम प्रधान श्रीमती सीता जायसवाल के आवास के समीप पहुंचा | वहां पर गांव के ग्रामीणों ने कलश यात्रा का स्वागत करते हुए फूल माला से लाद दिया। मल्देवा गांव के ग्राम प्रधान श्रीमती सीता जायसवाल ने कहा कि देश अब चांद और सूरज पर जा रहा हमे
ऐसे प्रतीक की कल्पना करना चाहिए की आने वाले समय में हम लोग भी अपने गांव के प्रति विकास कार्य करके एक मिशाल साबित करें। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल ने कहा की 11 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक गांव के हर घर से मिट्टी एकत्रित किया जाएगा। पूरे मिट्टी को संग्रह करने के बाद ग्राम सचिवालय में रखा जाएगा। अगले निर्धारित तिथि पर विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा आयोजन किया जाएगा। इस दौरान काफी संख्या में गांव के ग्रामीण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment