बग्घा सिंह /असफाक कुरैशी
जिला सोनभद्र मुख्यालय से लगभग 120 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत डोडहर के टोला खैरी में एनटीपीसी रिहंद नगर और रिहंद बांध के बीच झंडी पहाड़ी पर खूबसूरत वादियों में स्थित झंडेश्वर महादेव मंदिर धाम में जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया आसपास के भक्त जनों और ग्रामीणों द्वारा शाम 8:00 बजे से लगातार श्री कृष्ण भजन और रामचरितमानस का पाठ किया गया
और सभी भक्तों को प्रसाद स्वरूप भोजन का भी व्यवस्था किया गया ,
इस अवसर पर मंदिर के पुजारी मनोज कुमार बैस जी ने बताया कि श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक भंडारे का आयोजन किया गया है इसमें सभी भक्त आए और झंडेश्वर महादेव का दर्शन करें और महाप्रसाद ग्रहण करें

