बिना परमिट  गिट्टी के ट्रकों को पास कराने वाले 03 पासरों  को जुगैल पुलिस ने किया गिरफ्तार,,

---Advertisement---

 जुगैल /सोनभद्र ।बिना परमिट  गिट्टी के ट्रकों को पास कराने वाले 03 पासरों  को जुगैल पुलिस ने किया गिरफ्तार,,

डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन मे पासरों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा के निकट पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व मे आज दिनांक 19.03.2023 को थाना जुगैल पुलिस द्वारा अवैध रुप से बिना परमिट के गिट्टी के ट्रकों को पास कराने वाले 03 नफर पासर क्रमशः 1. दिनेश देव पाण्डेय पुत्र स्व0 रामपदारथ देव निवासी चिरौली, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र 2. रामलोचन देव पाण्डेय पुत्र कुंज बिहारी देव पाण्डेय, निवासी छपका, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र 3. महेन्द्र पाठक उर्फ पेन्टा पाठक पुत्र स्व0 नागेश्वर पाठक निवासी गोठानी, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर निरोधात्मक कार्रवाई की गयी तथा एक अदद होन्डा वेन्यू कार को धारा 207 एम0वी0 एक्ट में सीज किया गया ।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष श्री रामदरश राम, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।
2. आरक्षी अजीत, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।
3. होमगार्ड भोला प्रसाद, जुगैल, जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment