पत्नी को डंडे से पिट पति ने उतारा मौत के घाट

---Advertisement---

 

दहेज मांग करने पर न मिलने पर अक्सर पत्नी को मारता पीटता था पति

सत्यपाल सिंह,
म्योरपुर/सोनभद्र
म्योरपुर स्थानीय कस्बा के सटे खण्ड विकास कार्यालय के पीछे रविवार को रात्रि करीब 11 बजे के आस पास एक महिला को उसके पति ने सर पर लाठी डंडे से वार कर लहूलुहान कर फरार हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंडडीह ग्राम पंचायत स्थित बंधा के नीचे जगदीश पुत्र शोभनाथ अपने पुत्री तारामती का विवाह करीब ढेर वर्ष पहले बभनी थाना क्षेत्र के दुमरहर गांव में किया था शादी के कुछ महीने बीतने के बाद ही तारा मति को दहेज के लिये प्रताड़ित किया जाने लगा था तारा मति द्वारा 1 वर्ष मारपीट बर्दाश्त करने हुए ससुराल में बिताया गया अत्याचार जब हद से ज्यादा हो गया तो तारा मती ससुराल से करीब छः माह पहले अपने मायके आ गयी रविवार को दुमरहर से करीब दस की सँख्या में ससुराल के लोग आ कर तारामती को ससुराल जाने के लिये दबाव बना रहे थे तारामती ने कहा था कि मैं ससुराल नही जाउंगी अगर गयी तो मेरा हत्या हो जाएगा पंचायत का फैसला तारा मति के पति विश्वनाथ उर्फ बबलु पुत्र शिव बरन निवासी दुमरहर थाना बभनी को इतना नागवार गुजरा की रात में कहि छिप कर मौका पा गहरी नींद में सो रही तारा मति के सर पर लाठी से वार कर लहूलुहान कर फरार हो गया तारामति की भाभी अनारकली ने बताया कि हम लोग अपने कमरे में सोए थे जब ननद आवाज की तो हम लोग उठ आंगन में आये तो पत्नी डण्डा फेक कर भागने लगा ननद बेसुन्ध पड़ी हुई थी,तारा मति के लहुरी मा मान कुँवर ने बताया कि रविवार को ससुराल से करीब 10 की संख्या में लोग आए थे और तारा मति को ससुराल ले जाने का दबाव बना रहे थे तारा मति ने मना कर दिया आदिवासी समाज के नियम के अनुसार पंचायत कर रहे लोगो को दो दो बोटल दारू के लिये पैसा दिया गया 4 बजे के आस पास सभी ससुराल के लोग वापस चले गए लेकिन पति को पत्नी का पंचायत का फरमान न मानना इतना बुरा लगा कि रात में मौका देख पत्नी को मौत के घाट उतार दिया घायल पड़ी तारामती को रात में ही म्योरपुर सीएचसी ले जाया गया जहाँ हालात गंभीर देखते हुए तारामती को जिलाअस्पताल रेफर कर दिया गया जिलाअस्पताल में इलाज के दौरान तारामती की मौत हो गयी ग्राम प्रधान सुरेंद्र चन्द्रवँशी द्वारा म्योरपुर थाने को सूचना दे दिया गया है

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment