आगामी त्यौहार श्री कृष्ण जन्माष्टमी व चेहल्लुम त्यौहार के दृष्टिगत धर्मगुरुओं/गणमान्य व्यक्तियों के साथ की गयी पीस कमेटी की बैठक-

---Advertisement---

हाजी सलीम हूसैन,,

रावर्ट्सगंज/सोनभद्र आगामी त्यौहार श्री कृष्ण जन्माष्टमी व चेहल्लुम त्यौहार के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा सर्किल नगर के थाना रॉबर्ट्सगंज पर धर्मगुरुओं/गणमान्य व्यक्तियों के साथ की गयी पीस कमेटी की बैठक-

आज दिनांक 03.09.2023 को *क्षेत्राधिकारी नगर श्री राहुल पाण्डेय* द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर *श्री कृष्ण जन्माष्टमी व चेहल्लुम त्यौहार* को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र के विभिन्न धर्मों के *धर्मगुरुओं/पत्रकार बन्धुओं/गणमान्य व्यक्तियों,* ग्राम प्रधानों के साथ शान्ति समिति/पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी । इस दौरान बैठक में उपस्थित विभिन्न धर्मगुरुओं, सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता कर उपरोक्त त्योहार को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी साथ ही सभी से अपील की गयी कि अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें । इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को भी थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए आगामी त्यौहार को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment