सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र ।स्थानीय दुद्धी तहसील सभागार मे शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस पर विभिन्न समस्याओं से युक्त कुल 45 जन शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिसमें 12 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया और शेष मामलों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण के लिए भेजा गया है। तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता एडीएम सहदेव मिश्रा ने किया। उन्होंने तहसील समाधान दिवस पर आए फरियादों को एक एक कर सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस पर शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर समय से निस्तारित करें।कहा कि शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शिता पूर्वक निस्तारित करें लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जाएगी। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सुरेश राय, तहसीलदार अरुण गिरी, सीओ दुद्धी दद्दन गोड़, खंड विकास अधिकारी नीरज तिवारी के अलावा अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

