अभिषेक जायसवाल का हुआ पीसीएस जे में सलेक्शन

---Advertisement---

रवि सिंह

दुद्धी, सोनभद्र । स्थानीय कस्बे के सटे गांव मलदेवा निवासी अभिषेक जायसवाल का उत्तर प्रदेश पीसीएस जे में चयन होने से स्थानीय कस्बा में हर्ष का माहौल है। अभिषेक जायसवाल मौजूदा परिवार में एक भाई ग्राम प्रधान का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अभिषेक जायसवाल 30 अगस्त 23 में उत्तर प्रदेश के पीसीएस जे में क्वालीफाई की। बताना मुनासिब होगा कि पेशे से टेंट व्यवसायी नवल किशोर जायसवाल मलदेवा गांव में रहकर व्यापार करते हैं। बच्चों की परवरिश में कठिन तपस्या की है। बच्चो में बड़ा बेटा नवीन जायसवाल दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। दूसरा लड़का निरंजन जायसवाल दूसरी बार गांव में ग्राम प्रधान का प्रतिनिधित्व कर रहे है। तीसरा बेटा शशांक जायसवाल बैंगलोर में इंजीनियर है। जबकि छोटा बेटा महज 23 साल की उम्र में पीसीएस जे में सलेक्शन हुआ है। जबकि अभिषेक की शिक्षा दीक्षा कक्षा 1 से आठ तक कि पढ़ाई सरस्वती शिशु मंदिर दुद्धी 9-10 जीआईसी दुद्धी 11-12 दिल्ली, लॉ की पढ़ाई हिमाचल प्रदेश विधि विश्वविद्यालय, शिमला एवं एलएलएम की पढ़ाई फिलहाल बीएचयू वाराणसी से कर रहे हैं। बुधवार को रिजल्ट घोषित होने के साथ अभिषेक जायसवाल ने एक और सफलता अर्जित करके जायसवाल परिवार के सफलता के मुकुट में एक और मणि जड़ दिया। अभिषेक ने बताया कि मां बाप का आशीर्वाद हमारी कामयाबी का मुख्य राज है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment