हापुड़ में पुलिस के द्वारा अधिवक्ताओं के साथ किये बर्बरता से आक्रोश ,सौंपा ज्ञापन

---Advertisement---

रवि सिंह

दुद्धी| यूपी के हापुड़ जिले में मंगलवार को अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा किये गए बर्बरता को लेकर दुद्धी बार व सिविल बार के अधिवक्ताओं ने आक्रोश जताया ,दोनों बार के अधिवक्ताओं ने बैठक कर अधिवक्ताओं के हित कई प्रस्ताव पास किये गए ,अधिवक्ताओं ने हापुड़ में घटित घटना का निंदा करते हुए सरकार जे मांग किया कि दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका तत्काल स्थानांतरण किया जाए ,घटना में घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा दिया जाए ,अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू किया जाए ,अधिवक्ता हापुड़ में घटित घटना की निंदा व भर्त्सना करते हुए बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत हो हड़ताल पर चले गए|उन्होंने उपरोक्त मांगों को लेकर कचहरी परिसर से जुलूस निकाला और समूचा क़स्बा भ्रमण कर नारेबाजी करते तहसील मुख्यालाय पहुँचे जहाँ तहसीलदार अरुण गिरी को मुख्यमंन्त्री के नाम ज्ञापन सौंपा|इस मौके पर दुद्धी बार संघ अध्यक्ष रामलोचन तिवारी , सिविल बार अध्यक्ष रामलोचन तिवारी , प्रभु सिंह कुशवाहा ,दिनेश कुमार ,आनंद गुप्ता ,आशीष गुप्ता ,पीसी गुप्ता समेत भारी संख्या में अधिवक्ता बंधु मौजूद रहें|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment