सेराजुल हुदा |
दुद्धी / सोनभद्र। तहसील दुद्धी मे अरुण कुमार गिरी ने नए तहसीलदार के रूप में आज बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया । वे जनपद मुख्यालय से यहां आए हुए है। आज ही नि: वर्तमान तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा का तहसील सभागार मे कर्मचारियों ने भावपूर्ण विदाई दिया। कर्मचारियों ने बताया कि बृजेश कुमार वर्मा एक कुशल अनुभवी अधिकारी के रूप में जाने जाएंगे। वर्मा ने यहां दूसरी बार तहसीलदार के रूप मे काम किया है | उनका तबादला यहां से करीब एक माह पुर्व बरेली जनपद मे हो गया था | लेकिन कोई तहसीलदार जिले में नही आने के कारण उनकाे कुछ दिनों के लिए दुद्धी मे ही रोक दिया गया था। विदाई समारोह मे राजस्व कर्मचारी, लेखपाल के अलावा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

