दिल्ली:–
महंगाई की मार झेल रही आम जनता के लिए बड़ी राहत । पीएम मोदी ने रक्षाबंधन से पहले आम जनता को यह तोहफा दे दिया है।
आगामी फेस्टिव सीजन से पहले केंद्र सरकार ने सभी घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देने का फैसला किया है। केंद्रीय कैबिनेट ने इस आशय के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वहीं सरकार के इस फैसले के बाद उज्ज्वला स्कीम के लाभार्थियों को 200 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी मिलेगी, यानी उज्ज्वला योजना के लभ्यार्थियो को पहले से ही 200 कि सब्सिडी मिल रही है और अब उनको 200 की सब्सिडी और मिलेगी यानी इस तरह पीएम उज्ज्वला योजना के बेनिफिशियरीज को कुल 400 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी मिलेगी ।
वही अन्य घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के अन्य उपभोगताओं को 200 की सब्सिडी अब मिलेगी।

