लखनऊ/उत्तरप्रदेश।
उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर महिलाओं के लिए बड़ा एलान कर दिया है। प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा का तोहफा दिया है। इस बार 29 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे से 31 अगस्त को रात 12 बजे तक मुफ्त बस यात्रा का तोहफा दे दिया है। इस तरह दो दिन यानी 48 घंटे तक महिलाएं बसों में बिना टिकट खरीदे यात्रा कर सकेंगी। वहीं छोटे बच्चों यानी कि 5 साल के नीचे के बच्चे भी पूर्व की तरह बिना टिकट अपने परिवार के साथ सफर कर सकेंगे एवम 5 साल से ऊपर के लड़कों को टिकट पहले की तरह लेना होगा। इस समय अवधि में बच्चियों का टिकट पूरी तरह से फ्री रहेगा।

