कलाकंद ,खोया व बूंदी के लड्डू का लिया सैम्पल खाद्य विभाग की जिला से आई टीम से क़स्बे में मची रही हड़कंप ।

---Advertisement---

 

दुद्धी/ सोनभद्र|
(रवि सिंह,क्राइम जासूस)
मिलावटी मिठाइयों के बेचे जाने की सूचना पर
खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की टीम ने दुद्धी व विंढमगंज में मिठाई दुकानों की ताबड़तोड़ छापेमारी की इस दौरान दुद्धी क़स्बे में तीन दुकानों से कलाकंद ,खोया व बूंदी के लड्डू के सैम्पल लिया गया | खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम के धमकने से क़स्बे ज्यादातर मिठाई दुकानदार किराने के कारोबारी दुकान बंद कर भूमिगत हो गए,जैसे ही अधिकारियों की टीम यहां से निकली दुकानदारों ने राहत की सांस ली और धड़ाधड़ अपनी दुकानों को खोलकर बिक्री चालू की | वही दुद्धी में मौजूद हमारे समाचार सम्पादक मोहम्मद शाहेनूर हसन से बात करते हुए मौके पर मौजूद सहायक आयुक्त खाद्य सोनभद्र सुशील कुमार सिंह ने बताया कि गुणवक्ता के साथ साथ मिस्ठान दूकानों पर साफ सफाई यानी मिठाई की प्रकार से राखी और बेची जा रही है उसपर भी विशेष ध्यान रहा जा रहा है।
सहायक आयुक्त खाद्य सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व मुख्य खाद्य अधिकारी रामसुंदर प्रसाद ,खाद्य सुरक्षा अधिकारी सूर्यलाल बिंद , बीएस मंगलमूर्ति , प्रमोद कुमार सोनकर ने क़स्बे में सघन छापेमारी अभियान चलाया ,इस दौरान बाजार में हड़कंप की स्थिति बनी रही| सहायक आयूक्त खाद्य श्री सिंह ने बताया कि क़स्बे में तीन दुकानों के सैम्पल लिए गए है , अलबेला स्वीट्स में कलाकंद , काशी मिष्ठान भंडार से खोया तथा चौरसिया मिष्ठान भण्डार से बूंदी के लड्डू का सैम्पल लिया गया है |लिए गए नमूनों को लैब भेजा जाएगा जैसी रिपोर्ट आएगी कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी|
उन्होंने बताया कि दुद्धी क़स्बे में लगभग 40 दुकाने रोड साइड लगे हुए पाए गए जो रेडीमेट मिठाईयां खुले में बेचते हुए पाए गए उन्हें ढकवाया गया और रंगीन मिठाइयों को वहां से तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए| उन्होंने आमजनों से अपील किया कि रंगीन मिठाइयों के प्रयोग से बच्चे वहीं दुकानदारों को कहा कि अगर दुबारा ऐसा करते पाए गए तो रोडसाइड दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment