शक्तिनगर /सोनभद्र पुलिस द्वारा अपहरण से सम्बंधित प्रकरण में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अपहृता बरामद-
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह के नेतृत्व में जनपद मे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन में आज दिनांक-25.08.2023 को थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 111/2023 धारा- 363 भादवि से सम्बंधित अपहृता की बरामदगी करते हुए अभियोग उपरोक्त में संलिप्त अभियुक्त राधेश्याम पुत्र राम अशीष, निवासी ग्राम देवखर, थाना नौगढ़, जनपद चंदौली उम्र लगभग 19 वर्ष को खड़िया तिराहा से गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गयी ।
*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
राधेश्याम पुत्र राम अशीष, निवासी ग्राम देवखर, थाना नौगढ़, जनपद चंदौली उम्र लगभग 19 ।
*पुलिस टीम का विवरणः-*
1.प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पाण्डेय, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र ।
2.उ0नि0 राजेश सिंह, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र ।
3.आरक्षी विनय कुमार, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र ।
4.आरक्षी रवि कुमार चौधरी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र ।
5.महिला आरक्षी सुशीला देवी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र ।

