चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग प्रसारण के उपलक्ष्य में डी एस पब्लिक स्कूल के मेघावी बच्चों ने चंद्रयान 3 का किया माण्डल प्रस्तुत।

---Advertisement---

 

सरफुद्दीन संवाददाता सलखन

सलखन सोनभद्र सदर विकास खण्ड क्षेत्र मुख्य राज मार्ग स्थित मारकुंडी अवंई डी एस पब्लिक स्कूल में चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग प्रसारण देखने के पश्चात विद्यालय के मेघावी बच्चों व्दारा चंन्द्रयान 3 का माण्डल बना कर प्रस्तुत किया गया। जो विद्यालय एवं आस पास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना।
उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रागंण में चंद्रयान 3 माण्डल पर एक उद्दोधन,का कार्यक्रम रखा गया था। जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरज कुमार प्रजापति ने किया। चंद्रयान 3 का मांडल सेंसरी किशन राज के संरक्षण में मेघावी छात्र छात्राएं शिवानी, संतोषी,प्रति यादव, धर्मेन्द्र कुमार प्रजापति इत्यादि बच्चों ने प्रस्तुत किया।
जिसमें सभी अध्यापक अध्यापिकाओं ने वैज्ञानिकों के उपलब्धि पर अपने अपने विचार से सभी बच्चों को संबोधित किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने भारत वरिष्ठ वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए बताया कि यह हमारे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।जो हमें सदैव एक नई उर्जा प्रदान करेंगी। इससे मेघावी बच्चों को नई सोच नई पहल के साथ नई दिशा उर्जा प्रदान किया करेंगी। इसी के साथ बच्चों का वैज्ञानिक उपकरण भी प्रस्तुत किया गया।
उक्त अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं के साथ अभिभावक एवं विद्यालय के सभी अध्यापक अध्यापिका उपस्थित थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment