सरफुद्दीन संवाददाता सलखन
सलखन सोनभद्र चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटवध के गुरीहवा टोला में रहर के खेत में चार दिन पुराना महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई तत्काल इसकी सूचना चोपन पुलिस को दी गई पूरे दल बल के साथ चोपन थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे एवं शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया उन्होंने बताया कि उक्त महिला उर्मिला उम्र 45 वर्ष पत्नी रामविलास चे रों निवासी पटवध गुरीहवा टोला की है परिजनों ने बताया कि 20 तारीख को सुबह घर से कुछ कम से निकली थी जो की घर वापस नहीं लौटी काफी खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं लगा थाना प्रभारी ने बताया कि महिला अपने पति के साथ अपने मायके में अपने पिता लाल बहादुर चेरों के यहां रहती थी शव को पंचनामा करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

