दुद्धी मे जीएसटी पंजीयन को बढा़वा देने और व्यापारियों के समस्याओं को लेकर शिविर का हुआ आयोजन ||

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा |

दुद्धी / सोनभद्र । यूपी के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जीएसटी पंजीयन को बढ़ावा देने व व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए दुद्धी के एक निजी होटल मे बुधवार की दोपहर बाद जीएसटी पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में असिस्टेंट कमिश्नर दिनेश वर्मा, राज्यकर अधिकारी ताराचंद उपाध्याय व बिहारी लाल ने व्यापारियों के समस्याओं का समाधान करने के साथ ही जीएसटी पंजीयन वृद्धि के लिए व्यापारी बंधुओं को जागरूक किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल दुद्धी के अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल ने किया। इस अवसर पर दिनेश आढ़ती, सुरेंद्र कुमार, पंकज जायसवाल, रामसागर, अवधेश जायसवाल, सहित काफी संख्या में अन्य व्यापारी उपस्थित थे |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment