सेराजुल हुदा |
अमवार / सोनभद्र। स्थानीय दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अमवार गांव मे अपने ससुराल आए कुदरी गाँव निवासी एक युवक छत से उतरते समय सीढ़ी पर पैर फिसलने से गिर गया। जिससे उसको गंभीर चोटें आई | घटना के बाद ससुराल वालों ने आनन फानन में युवक को दुद्धी सीएचसी भर्ती कराया जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद मौके पर मौजूद चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया | प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय कुमार पुत्र विंध्याचल, उम्र 23 वर्ष , निवासी कुदरी अपने ससुराल अमवार गांव में बीते पांच दिन पुर्व आया हुआ था | आज बुधवार को ससुराल के छत से नीचे उतरने के दौरान पैर फिसलने से नीचे गिर गया। आनन फानन मे परिजनों द्वारा इलाज हेतु दुद्धी सीएचसी लाया गया | जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया |

