वनकर्मियों द्वारा पकड़े गए ट्रैक्टर को न छोड़ने पर ब्लॉक प्रमुख ने उच्चाधिकारियों को भेजा पत्र

---Advertisement---

सत्यपाल सिंह 

म्योरपुर– म्योरपुर रेंज के वनमहरी गांव में विगत 8 अगस्त को मिट्टी लादकर जा रहे ट्रैक्टर को वनकर्मियों द्वारा पकड़कर रेंज कार्यालय लाया गया था।ग्रामीणों का कहना था कि ट्रैक्टर सड़क में बने गड्ढे को भरने के लिये मिट्टी ला रहा था इसके बावजूद वनकर्मियों द्वारा ट्रैक्टर को पकड़ लिया गया।इस बात की सूचना ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़ को दिया तो ब्लॉक प्रमुख ने वन प्रभागीय अधिकारी रेनुकूट से बात की तो ट्रैक्टर छोड़ने का आश्वासन दिया गया था परंतु इसके बावजूद अभी तक ट्रैक्टर को नही छोड़ा गया।ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़ ने कहा की पकड़ा गया ट्रैक्टर गरीब व्यक्ति का है और उसने ऋण लेकर किश्त पर ट्रैक्टर लिया है वनकर्मियों ने जबरन उसका ट्रैक्टर पकड़ा है यदि जल्द ट्रैक्टर को नही छोड़ा गया तो इसके लिए आंदोलन किया जाएगा।इस मामले को लेकर ब्लॉक प्रमुख द्वारा उच्चाधिकारियो को पत्र भी भेजा गया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment