सत्यपाल सिंह ,,
म्योरपुर- सोनभद्र थाना क्षेत्र के एक गावँ में सजातीय मुंहबोले मामा द्वारा विकलांग व मंदबुद्धि युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।मानसिक रूप से कमजोर व विकलांग युवती के पिता ने उस घटना की लिखित तहरीर म्योरपुर थाने में देकर कार्यवाही की मांग किया है।पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी दो बेटियां है और दोनों बेटियां अपने नाना नानी के पास रहते थे।बुधवार को उसकी बड़ी बेटी को घर मे अकेला देखकर पड़ोसी सजातीय मुंहबोला मामा जो तीन बच्चों का पिता है।घर मे घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।तभी बकरी को पानी पिलाने गयी उसकी दूसरी बेटी ने घर पर आकर इस घटना को देखा तो हल्ला मचाने लगी हल्ला सुनकर उक्त आरोपी मुंहबोला मामा फरार हो गया।इस घटना की सूचना ग्राम प्रधान को देने के बाद डायल 112 पुलिस को सूचना दिया गया।पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद पीड़ित पक्ष को थाने आने को कहकर चली गयी।पीड़ित के पिता ने इस घटना की लिखित तहरीर थाने में देकर कार्यवाही की मांग किया है।इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि थाने ने मामला आया है।जांच चल रही है जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

