मुस्तकिम खान सोनभद्र
करमा थाना क्षेत्र के बारी महेवा गांव के समीप बेलन नदी में मगर मच्छ देखाई देने से बारी महेवा व आस पास के गाँव में दहशत फैल गई है ग्रामीणों ने सम्बंधित का ध्यान आकृष्ट कराया है।
जानकारी के अनुसार बारी महेवा बेलन नदी पुल के समीप मसान बाबा के पास तैरते हुए मगरमच्छ को देख मजदूरों के होश उड़ गए।उसमें से एक ने अपने मोबाइल में वीडियो बना कर कैद कर लिया।जब बारी गांव में आया तो लोगों को इसकी जानकारी दी।गांव के कुछ लोगो ने बताया कि व कल भी दिखाई दिया था।जो गाय भैसों का पीछा किया था।भैसों ने जब उसको अपने तरफ आता देखा तो भाग गई। बता दें कि दो दिन पहले राम गढ़ क्षेत्र में जोरदार वर्षा हुई थी जिसके कारण अचानक बेलन नदी करार पकड़ कर चल रही है।गाँव के लोगों ने सम्बंधित अधिकारी को सूचना दे दी है।समाचार लिखे जाने तक कोई उस स्थान पर नहीं पहुंचा था।

