विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत ग्रामीणों में फैलाई गयी जहरीली शराब सेवन ना करने की जागरूकता

---Advertisement---

 

रवि सिंह
दुद्धी| सोनभद्र विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत पुलिस क्षेत्राधिकारी दद्दन प्रसाद गोंड के नेतृत्व में धनौरा गांव में ग्रामीणों में जहरीली शराब का सेवन ना करने के बारे में जागरूकता फैलाई गई | ग्रामीणों को जागरूक करते हुए आबकारी इंस्पेक्टर रविनंदन ने कहा कि कच्ची शराब का सेवन ना करें क्योंकि पैसा कमाने की होड़ में लोगो जैसे तैसे जहरीली शराब तैयार कर लोगों को पिला देते है जिससे लोंगो की मृत्यु तक हो जाती है | उन्होंने कहा कि यदि शराब का सेवन करना हो तो सरकारी ठेके की दुकान से खरीद कर ही शराब पिये क्योंकि उसकी गुणवत्ता अच्छी होती है | उन्होंने कहा कि अगर कोई कच्ची शराब बनाता है तो इसकी सूचना कोई भी हमे दे सकता है उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा|जागरूकता उपरान्त उन्होंने बस्ती में एक घर से तैयार किये जा रहे कच्ची शराब का लहन नष्ट किया| उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश पर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान 20 अगस्त से 5 सितंबर तक चलाई जा रही है इसके तहत समूचे प्रदेश में अवैध शराब के अड्डो पर छापेमारी के कार्रवाई की जा रही है | इस मौके पर महिला थाना अध्यक्ष सविता सरोज ,ग्राम प्रधान सुभाष सहित काफी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहें|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment