चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को रावर्ट्सगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन व नगद 4700 रुपये बरामद-

---Advertisement---

 

हाजी सलीम हूसैन,

रॉबर्ट्सगंज /सोनभद्र  पोस्ट ऑफिस व पेट्रोल पम्प से चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को रावर्ट्सगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन व नगद 4700 रुपये बरामद-

दिनांक 21.08.2023 को आवेदक मैनेजर के0एस0 पयूल स्टेशन लोहरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि पेट्रोल पम्प के ऑफिस से 02 अज्ञात चोरों द्वारा ऑफिस से मेरा मोबाइल ओप्पो ए 15 एस चोरी कर कर लिया गया । जिसके आधार पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-498/2023 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र के निर्देशन मे विगत दिनों मे हो रही लगातार चोरियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व आज दिनांक 22.08.2023 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बैजू बाबा मन्दिर चौकी सुकृत के पास से 02 नफर अभियुक्तगण 1. सचिन कुमार पुत्र राजाराम भारती निवासी बैरनपुर, थाना अहरौरा, जनपद मीरजापुर उम्र लगभग 23 वर्ष 2. अनिल कुमार पुत्र राजबहादुर निवासी रामपुर, थाना अदलहाट, जनपद मीरजापुर उम्र लगभग 22 वर्ष को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के मोबाइल फोन ओप्पो A-15 S व नगद 4700 रुपये बरामद कर किया गया । उपरोक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर पंजीकृत अभियोग की में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*पूछताछ का विवरणः-*
गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद पैसे के बारे में पूछा गया तो बताया गया कि पैसे कुछ दिन पूर्व पोस्ट ऑफिस के लोहे के बाक्स से चोरी किया था । उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 490/2023 धारा 380 भादिव का अभियोग बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया था ।

*गिरफ्तारी का विवरण-*
1.सचिन कुमार पुत्र राजाराम भारती निवासी बैरनपुर, थाना अहरौरा, जनपद मीरजापुर उम्र लगभग 23 वर्ष ।
2. अनिल कुमार पुत्र राजबहादुर निवासी रामपुर, थाना अदलहाट, जनपद मीरजापुर उम्र लगभग 22 वर्ष ।
*बरामदगी का विवरण-*
अभियुक्त सचिन के कब्जे से 01 अदद मोबाइल फोन व 2700 रुपये नगद एवं अभियुक्त अनिल के कब्जे से 2000 रुपये बरामद किया गया ।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री लक्ष्मण पर्वत, थान रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 श्री आशीष कुमार पटेल, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
3. आरक्षी राजेश कुमार, चौकी सुकृत, थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
4. आरक्षी संजय कुमार पाल, चौकी सुकृत , थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment