रविवार व सोमवार सुबह 9 से दोपहर 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी प्रभावित

---Advertisement---

 

दुद्धी/ सोनभद्र जल विद्युत गृह पिपरी में ट्रांसफार्मर के क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाना है जिसके क्रम में विद्युत आपूर्ति 20 अगस्त दिन रविवार को सुबह 09:00 बजे से दोपहर 16:00 बजे तक प्रभावित रहेगा। इसी क्रम में दिनांक 21.08.2023 को विद्युत आपूर्ति सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक प्रभावित रहेगा। जल विद्युत गृह पिपरी से पोषित होने वाले 33/11 के0वी0 नई दुद्धी, नधिरा, नई पिपरी एवं कनहर उपकेन्द्रों से संबन्धित सभी क्षेत्र के विद्युत आपुर्ति प्रभावित रहेगें। सभी उपभोक्ता गण अपने स्तर से जलापूर्ति की व्यवस्था पूर्व में कर लें ताकि विद्युत आपूर्ति बाधित समय में असुविधा न हो। उक्त जानकारी अधिशासी अभियन्ता सूरज शाह ने मीडिया को दी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment