तहसील समाधान दिवस पर कुल 45 मामले आए, 3 मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण ||

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा |

दुद्धी / सोनभद्र । स्थानीय दुद्धी तहसील सभागार मे आयोजित तहसील समाधान दिवस पर आज विभिन्न समस्याओं से युक्त कुल 45 जन शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिसमें 3 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया और शेष मामलों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण के लिए भेजा दिया गया । तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता एडीएम आशुतोष दुबे ने किया। उन्होंने तहसील समाधान दिवस पर आए फरियादों को एक एक कर सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस पर शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर जाकर एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शिता पूर्वक निस्तारित करें | लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जाएगी। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सुरेश राय, तहसीलदार बृजेश वर्मा, सीओ दुद्धी दद्दन गोड़, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल, खंड विकास अधिकारी नीरज तिवारी के अलावा अन्य विभाग के अधिकारी गण मौजूद रहें ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment