38 वर्षीय महिला ने घर में लगाई फांसी हुई मौत

---Advertisement---

*रवि सिंह/सेराजुल हुदा*

(दुद्धी सोनभद )दुद्धी कस्बा स्थित वार्ड नंबर 3 कि एक 38 वर्षीय महिला देवंती देवी पत्नी सोना बच्चा अपने ही घर के छत में लगे पंखा लटकाने वाले सरिये में नायलॉन रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ,जिससे उसकी मौत होगई और परिजनों में कोहराम मच गया वहीं मृतिका के पुत्र ने बताया कि इस मोहल्ले में शराब इतनी ज्यादा बन रही है, कि जिससे सभी आसपास के लोग शराब पीकर बर्बाद हो रहे हैं ,नतीजा यही रहा कि आज मेरी मां देवंती देवी ने भी शराब का सेवन कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, मृतिका के पति सोना बच्चे का कहना है ,कि मै सुबह 4:00 बजे ही पल्लेदारी का काम करने के लिए चला गया था और अभी 11:00 बजे सूचना मिली कि मेरी पत्नी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मै अपने घर चला आया जहां देखा कि मेरी पत्नी का शव रस्सी के सहारे घर में लटक रहा मृतिका के पति ने यह भी बताया की प्राइवेट बैंकों द्वारा कर्ज भी लिया गया था जिसे लेकर परेशान किया जाता रहा शायद इसी कारण से मेरी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ,वहीं लोगों ने मृतिका की सूचना दुद्धी पुलिस को दिया सूचना पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार सिंह एवं एसआई दिग्विजय सिंह ,कांस्टेबल विवेक कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में ले पंचनामा कर पीएम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया एवं अग्रिम कार्रवाई में पुलिस जुट गई।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment