रवि सिंह
दुद्धी/सोनभद्र ,उपजिलाधिकारी के आदेश के बावजूद लेखपाल के द्वारा भूमि नही नापने से पीड़ित सब्बीर पुत्र जान मोहम्मद दुद्धी ने तहसील निरीक्षण करने पहुंचे राजस्व परिषद के चेयरमैन के नाम शिकायती पत्र दे कर न्याय की गुहार लगाई है।पीड़ित सब्बीर ने शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि जुलाई माह के 27 तारीख को दुद्धी उपजिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि आराजी संख्या 4927 16.0190
4928/0.0250, 4929/0250,10.00 70, 4925/0-0190 4926
10.02,50,4924/0.0130 की भूमि नापी कराने का आदेश कर 1/5 के हिस्सेदारी की खानगी बटवारा करने का आदेश करे ताकि आपसी विवाद न हो भूमि के बिना बटवारा किए अब्दुल बहुद पुत्र भजी बुल्ला के द्वारा निर्माण कराया जा रहा है और धमकी दी जा रही है।जिस पर उपजिलाधिकारी ने क्षेत्रीय लेखपाल को भूमि नापने का आदेश दिया था लेकिन आज तक भूमि नापी नही हुई और विपक्षी निर्माण कार्य कर रहा है। स्थानीय पुलिस भूमि नापी कराने के लिए कहती है लेकिन लेखपाल सुन नही रहा।

