दुद्धी तहसील में जल्द होगी न्यायिक एसडीएम की तैनाती -राजस्व परिषद चैयरमैन

---Advertisement---

रवि सिंह,

राजस्व के पुरानी पेंडिंग मुकदमों के सुनवाई में तेजी लाने के दिये निर्देश

दुद्धी| यूपी के राजस्व परिषद के अध्यक्ष संजीव कुमार मित्तल ने शनिवार की दोपहर 3 बजे तहसील का मुआयना किया ।तहसील पहुंचे श्री मित्तल ने सर्वप्रथम गॉर्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली।इसके उपरांत तहसील मुख्यालय पर स्थित विभिन्न राजस्व न्यायालयों, नजारत कार्यालय, खतौनी कक्ष ,रजिस्टार कक्ष अभिलेखागार आदि कक्षों का बारी बारी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।इसके उपरांत उपजिलाधिकारी चेंबर पहुंच कर श्री मित्तल ने राजस्व अधिकारियों के साथ गोपनीय बैठक लिया,घंटे भर चले बैठक के उपरांत कई निर्देश अधीनस्थों को दिए गए ।
मीडिया से रुबरे होते हुए उन्होंने कहा कि आज दुद्धी तहसील का मुआयना किया गया यहां रियल टाइम खतौनी का कार्य चल रहा है और अच्छी गति से चल रहा है। वरासत अभियान भी चल रहा है।रेवेन्यू के केस में कहा कि कुछ पेंडेंसी है ।उसमे निर्देश दिए गए है ।कि पुराने मुकदमों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निर्णय दिया जाए।उन्होंने आश्वस्त किया की तहसीलदार व उपजिलाधिकारी न्यायालय में आगामी तीन से चार महीनों में राजस्व वादा के निस्तारण में तेजी देखने को मिलेगी।एक सवाल पर कि इतनी बड़ी दुद्धी तहसील में उपजिलाधिकारी को चलने के लिए सरकारी गाड़ी अभी तक मुहैया नही कराई गई है, जिस पर उन्होंने कहा की जल्द ही सरकारी गाड़ी उपलब्ध कराई जाएगी।मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि यहा दो उपजिलाधिकारी के पद होते हुए भी एक पद रिक्त है ।इस पर उन्होंने कहा की यहा जल्द ही एक अतिरिक्त उपजिलाधिकारी न्यायिक की तैनाती की जाएगी।जिससे यहां के राजस्व के कार्यों में तेजी आएगी|इस मौके पर डीएम चन्द्र विजय सिंह , एडीएम नमामि गंगे आशुतोष मिश्रा , उपजिलाधिकारी सुरेश राय , तहसीलदार ब्रजेश कुमार वर्मा , नायब विशाल पासवान ,सीओ दद्दन प्रसाद गोंड व प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार रघुवंशी मौजूद रहे|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment