मानवाधिकार आयोग ने कनहर बांध विस्थापितों के दुखों का लिया संज्ञान ||

---Advertisement---

 

रवि सिंह / सेराजुल हुदा

दुध्दी / सोनभद्र । आइपीएफ नेता दिनकर कपूर के पत्र पर कनहर विस्थापितों की दुख दर्द को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान में लिया है। ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के प्रदेश महासचिव दिनकर कपूर द्वारा जस्टिस अरूण कुमार मिश्रा अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को भेजे गए पत्र को आयोग ने संज्ञान मे लेते हुए केस दर्ज कर लिया है | डायरी संख्या 114071/सीआर/2023 के तहत दर्ज केस में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रेस को जारी बयान में आईपीएफ नेता ने बताया की संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत गरिमापूर्ण जीवन जीने के हर भारतीय नागरिक के अधिकार से कनहर विस्थापितों को वंचित कर दिया गया है। सैकड़ों विस्थापित बिना विस्थापन पैकेट पाए अपनी जमीन से बेदखल हो गए हैं और भूखमरी के हालत में अपने जीवन को जी रहे। विस्थापित कॉलोनी में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, शुद्ध पेयजल, पक्की सड़कें, बंद नालियां, शौचालय आदि का इंतजाम नहीं किया गया है। बरसात के मौसम में उनकी कच्ची बनी झोपड़िया गिर गई और खुले में उन्हें जीवन जीने के लिए मजबूर होना पड़ा। यही नहीं जिन विस्थापितों की वारिस एक मात्र लड़कियां हैं | राजस्व संहिता में नियम होने के बावजूद उन्हें विस्थापित पैकेज का लाभ नहीं दिया गया। प्रपत्र 3 व 11 में दर्ज विस्थापितों और जलमग्न टापू में रहने वाले लोगों को भी विस्थापन सूची में सम्मिलित नहीं किया गया। सरकार के वादा करने के बावजूद कनहर आंदोलन में लगाए मुकदमे वापस नहीं किए गए हैं और बुजुर्ग लोगों की गिरफ्तारी की भी तलवार लटक रही है। इसकी शिकायत दिनकर कपूर ने मानवाधिकार आयोग से की थी और अब केस दर्ज होकर कार्रवाई शुरू हो गई है। कनहर विस्थापित नेता और बैरखड़ के पूर्व प्रधान इस्लामुद्दीन ने बताया कि 16 अगस्त को सिविल बार एसोसिएशन दुध्दी के हाल में नागरिक समाज की तरफ से कनहर विस्थापितों की पीड़ा को लेकर सम्मेलन बुलाया गया है। जिसमें जनपद के जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संस्कृति कर्मियों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है और पूरे जिले में नागरिक समाज की तरफ से एक बड़ी पहल की तैयारी की जा रही है ताकि कनहर विस्थापितों को इंसाफ मिल सके |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment