दुद्धी मे राजस्व परिषद के चेयरमैन संजीव मित्तल का आगमन आज, तैयारी पूरी ||

---Advertisement---

 

रवि सिंह / सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के चेयरमैन संजीव मित्तल का लखनऊ से आगमन आज 12 अगस्त को तहसील मुख्यालय पर हो रहा है। सोनभद्र पहुंचते हैं जिला मुख्यालय पर अधिकारियों के साथ बैठक में भाग लेंगे। तत्पश्चात जिला मुख्यालय से दुद्धी तहसील मुख्यालय पहुंचेंगे। तहसील मुख्यालय पहुंचने के बाद तहसील का निरीक्षण करेंगे। राजस्व परिषद के चेयरमैन के आगमन के मद्देनजर तहसील मुख्यालय की साफ-सफाई और पत्रावलीयों को दुरुस्त किया जा रहा है। उक्त बातों की जानकारी तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि राजस्व परिषद के चेयरमैन आगमन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment