*सरफुद्दीन संवाददाता सलखन*
सलखन सोनभद्र चोपन थाना परिक्षेत्र के अंतर्गत बैरहवां टोला में बुधवार की मध्य रात सोन पंप नहर पुलिया से गिर कर नहर में डूबने का समाचार प्रकाश में आया है। उक्त समय में बताया जाता है कि राजकुमार उम्र (55) वर्ष पुत्र बजरंगी निवासी सलखन बैरहवां टोला बुधवार की शाम देर रात्रि सोन पंमप मुख्य नहर पुलिया पर सो गया था नींद में नहर में गिर गया देर रात तक राजकुमार के घर ना पहुंचने पर परिजनों ने रात से सुबह तक डूडने लगा जिसका गमछा सोन पंमप के नहर पुलिया पर मिला जिसके संका बस परिजनों ने नहर पर खोजा पता नहीं चला जिसकी सुचना परिजनों द्वारा चोपन थाने में दी गई।सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची चोपन थाने की पुलिस ने सोन पंमप नहर को बंद करा कर शौव को ढूंढने का प्रयास किया गया तो नहर से महज शौ मीटर के दूरी पर शौव मिट्टी में दबा मिला वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा।

