: आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में मेरी माटी मेरा देश और हर घर तिरंगा की जानकारी बच्चों को दिया गया

---Advertisement---

बग्घा सिंह /असफाक कुरैशी

बीजपुर (सोनभद्र): आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को कंपोजिट विद्यालय बीजपुर में मेरी माटी मेरा देश और हर घर तिरंगा की जानकारी बच्चों को दिया गया । इस अवसर पर बच्चों को पंच प्रण की शपथ भी दिलाया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षक मनोज कुमार दुबे ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत जनपद सोनभद्र की स्थापना से लेकर औद्योगिक इकाइयों के निर्माण के संबंध में जानकारी दिया गया। विमलेश यादव ने बताया कि वर्षों गुलामी के बाद हमें आजादी कठिन संघर्षों से मिली है, इसको सहेज कर रखने की आवश्यकता है। हमारा राष्ट्र निर्माण एवं प्रगति में विश्व स्तर पर आगे चल रहा है भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य राष्ट्र निर्माण में निष्ठा पूर्वक अपना योगदान देना है । हमे अपनी राष्ट्रीय धरोहर एवं सांस्कृतिक विरासत को संभाल कर रखना होगा। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक आशारानी, नारायन दास गुप्ता,बालकिशुन यादव सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment