रवि सिंह / सेराजुल हुदा |
दुद्धी / सोनभद्र । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बघाड़ु गांव में खेत का जोताई करवा रहा भूमि स्वामी ट्रैक्टर चालक के लापरवाही के कारण हल के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार बघाड़ु गांव निवासी बाबू लाल पुत्र रामधनी उम्र 40 वर्ष अपने खेत मे बैठकर ट्रैक्टर से जोताई करा रहा था कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण अचानक ट्रैक्टर के हल के चपेट मे आने से बाबू लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा घायल अवस्था मे आनन फानन मे निजी वाहन से इलाज हेतु दुद्धी सीएचसी में लाया गया जहाँ मौके पर मौजूद चिकित्सक द्वारा युवक का ईलाज जारी है ।

