कनहर बांध का डीएम सोनभद्र ने किया निरीक्षण , दिए आवश्यक दिशानिर्देश ||

---Advertisement---

 

रवि सिंह / सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र । डीएम सोनभद्र चन्द्रविजय सिंह ने आज दोपहर को कनहर सिचाईं परियोजना पहुँचे कर बांध में भरे जा रहे पानी का निरीक्षण किया | उन्होंने वर्तमान में जलाशय भरे पानी से प्रभावित क्षेत्रों के बारे में जाना और संबंधितों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए |
जिलाधिकारी को जानकारी देते हुए कनहर बांध के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि अभी पानी का लेबल 251.6 मीटर पर है जो दो दिन पुर्व गुरुवार से 1.2 मीटर कम है । सुरक्षा को लेकर अभियन्ता विनोद कुमार ने डीएम को अवगत कराया कि बांध पर चढ़कर कुछ लोग डेंजर जोन में जाकर भी सेल्फी ले रहे है इस कारण अप्रिय घटना का भय बना हुआ है | उन्होंने कहा कि हमारी सिक्युरिटी गॉर्ड से लोग नही मान रहे इसलिए यहां पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लग जाती तो लोग ऐसा नहीं करेंगे | जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए तत्काल पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी | डीएम ने बांध के स्पिलवे पर चढ़कर बांध के पानी से डूब रहे इलाको का मुआयना किया |इसके बाद रेडियल गेट से डाउन स्ट्रीम में निकल रहे जलधारा का भी मुआयना किया | डीएम ने डूब क्षेत्र को खाली कराने को लेकर भी जानकारी ली जिस पर अधीनस्थों ने बताया कि डूब क्षेत्र के सभी प्रभावित इलाकों को पूरी तरह से खाली कराया जा चुका है|इस दौरान एसडीएम सुरेश राय ,अधिशासी अभियंता विनोद कुमार ,सहायक अभियंता रवि श्रीवास्तव ,त्रिलोकी झा , आशुतोष मिश्रा,आलोक यादव , नरसिम्हा , सियाराम के साथ एचईएस कंपनी के सत्यनारायण राजू , डीजीएम वर्मा ,पीएम भास्कर के साथ अन्य लोग अधिकारी मौजूद रहे |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment