*फादर सुनील नोरोन्हा होंगे संत फ्रांसिस स्कूल के प्रधानाचार्य*

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी,आपर,

सोनभद्र*फादर सुनील नोरोन्हा होंगे संत फ्रांसिस स्कूल के प्रधानाचार्य*
अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित संत फ्रांसिस स्कूल के प्रधानाचार्य फादर बैप्टिस्ट डिसूज़ा और प्रबंधक फादर लैंसी डिकुन्हा का स्थानांतरण हो गया है | फादर बैप्टिस्ट रिहंदनगर स्थित संत जोसफ़ स्कूल के प्रधानाचार्य और फादर लैंसी संत जेवियर्स स्कूल के प्रबंधक के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे | फादर सुनील नोरोन्हा जो विगत छह वर्षों से संत जोसफ़ स्कूल, रिहंदनगर के प्रधानाचार्य रहे हैं, वे अब संत फ्रांसिस स्कूल के प्रधानाचार्य का पद भार सँभालने जा रहे हैं |
संत फ्रांसिस स्कूल में अध्यापक – अध्यापिकाओं की सीमित संख्या के साथ वर्तमान प्रधानाचार्य और प्रबंधक की औपचारिक विदाई की गई, तो वहीँ नवागत प्रधानाचार्य का स्वागत और अभिनन्दन किया गया | फादर बैप्टिस्ट डिसूज़ा और प्रबंधक फादर लैंसी डिकुन्हा ने अपने कार्यकाल के दौरान अपेक्षित सहयोग के लिए विद्यार्थियों, अभिभावकों और अध्यापक – अध्यापिकाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया | इस अवसर पर उपप्रधानाचार्या सिस्टर रजनी, सिस्टर मेरी, सुनील सिरिल, मंगई उमापति, प्रशान्त मणि त्रिपाठी, सुष्मिता भारती आदि शिक्षक – शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment