(रवि सिंह/सेराजुल होदा,,)
दुद्धी /सोनभद्र “तहसील दिवस” के अवसर पर डीएम और एसपी सोनभद्र द्वारा सुनी गयी जनता की समस्याएं-
आज दिनांक 05.08.2023 को तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी, सोनभद्र श्री चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से तहसील दुद्धी पर जन शिकायतों को सुना गया
। कुछ का मौके पर ही निस्तारण किया गया एवं कुछ शिकायतों के तत्काल निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित करते हुए राजस्व सम्बन्धित शिकायतों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए गये । इसी क्रम में जनपद के अन्य तहसील पर संम्बन्धित अधिकारियों द्वारा जन समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया गया ।

