उप जिलाधिकारी ने कनहर का किया दौरा

---Advertisement---

रवि सिंह,,

दुद्धी/सोनभद्र|छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हो रहे बारिश के के कारण अमवार कनहर बांध में पानी बढ़ने के कारण बांध में पानी बढ़ गया है। आज शाम 4:00 बजे बांध का पानी 1 मीटर कम हो गया और बांध से पानी निरंतर छोड़ा जा रहा है। बांध में पानी भरने के मद्देनजर उप जिलाधिकारी दुद्धी सुरेश राय ने आज शुक्रवार को अमवार स्थित कनहर बांध का निरीक्षण करने पहुंचे। उप जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कनहर डूब क्षेत्र के विस्थापितों के स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से पता लगाया कि कहीं ऐसा तो नहीं कि डूब क्षेत्र में कोई व्यक्ति रह रहा हो तो सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी डूब क्षेत्र इलाके में कोई व्यक्ति रह नहीं रहा है सभी को वहां से हटा दिया गया है। उप जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नदी और बांध के जल स्तर वृद्धि पर नजर रखेंगे और किसी प्रकार की जनहानि ना हो इसके बारे में भी समय-समय पर डूब क्षेत्र एरिया में भ्रमण कर जानकारी लेते रहेंगे। अगर कोई समस्या आती है तो समस्या की जानकारी तत्काल देने का निर्देश दिया है। कनहर बांध पर नदी की जल वृद्धि को देखते हुए कनहर सिंचाई परियोजना के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार ,सहायक अभियंता रवि कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से बताया कि कनहर बांध का पानी लेवल आज शुक्रवार शाम 4:00 बजे तक 252 मीटर लेवल पर रुका हुआ है और नदी के जल स्तर के वृद्धि पर सिंचाई विभाग के अधिकारी नजर बनाए हुए हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अभी बांध की पानी लेवल 252 से 55 मीटर ही रखा जाएगा इससे अधिक बांध में पानी भरने के बाद पानी को गेट खोल कर जल निकासी किया जाएगा। सिंचाई विभाग के अधिकारी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हो रहे बरसात के बारे में भी आकलन कर कनहर नदी के जल वृद्धि का आकलन करने में लगे हुए हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment