रवि सिंह,,
दुद्धी| सोनभद्र चिकित्साधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी ने स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन व सभासदों के साथ बैठक कर आयुष्यमान कार्ड के बारे में जानकारी देते हुए नगरीय निकाय में छुटे सभी पात्र लोगों का आयुष्यमान कार्ड बनवाने के जोर दिया | कहा कि यह केंद्र व राज्य सरकार की की ओर से चलाए जा रहे योजना से निर्धन लोगों का अच्छे व बड़े अस्पतालों में मुफ्त में इलाज हो रहा है |अभी भी बहुत सारे लोग इस योजना वंचित है जिन्हें इस योजना का लाभ लेना चाहिए|इस मौके पर सभासद राकेश आजाद ,शाहनवाज खान , निरंजन गुप्ता ,आमेश सिंह ,आनंद अग्रहरी ,अंका सहित अन्य उपस्थित रहे|

