ऑपरेशन दृष्टि के तहत ब्यपारियो के साथ बैठक सम्पन्न

---Advertisement---

सत्यपाल सिंह,

म्योरपुर/सोनभद्र

म्योरपुर थाना परिसर में गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत की अध्यक्षता में ऑपरेशन दृष्टि के तहत एक बैठक सम्पन्न हुआ।
बैठक में म्योरपुर कस्बा सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से आये जन प्रतिनिधि व ब्यपारियो से प्रभारी निरीक्षक श्री पर्वत ने कहा कि अपराध व अपराधियो पर नकेल कसने के लिये उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा ऑपरेशन दृष्टि चलाया है एक हप्ता में पूरे भारत मे 26% प्रतिशत अपराध पर अंकुश लगी है उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपील किया कि अपने गांव की इंट्री गेट व बाहर जाने वाले रास्ते पर सीसी कैमरा लगवाने के पूरा प्रयास करे कि सीसी कैमरा लगने से भविष्य में होने वाली अपराध कम होगी कोई भी अपराधी अपराध करने से पहले कई बार सोचेगा ब्यपारियो बन्धुओ से अनुरोध किया कि अपने दुकान पर आप कैमरे की नजर में है जरूर लिखे ऐसा लिखने से चोरों के हौसले पस्त होंगे इस दौरान लीलासी चौकी इंचार्ज बृजेश कुमार पाण्डेय, तेरसु यादव,बृजेश पांडेय,मान सिंह गोड़,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल,भाजपा नेता सुजीत कुमार,अमरकेश सिंह,ब्यपारी विनीत अग्रहरी, जितेंद्र केशरी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment