रवि सिंह
(दुद्धी/सोनभद्र)बीते 30 जुलाई को हरियाणा के मेवात में शिवभक्तों कांवरियों के साथ घटित घटना से क्षुब्ध व आक्रोशित विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने विहिप व बजरंग दल के जिला संयोजक संदीप गुप्ता की अगुवाई में तहसील प्रांगण स्थित रामलीला मंच पर सांकेतिक धरना दिया| इस दौरान आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग के साथ पीड़ित परिवारों मृतक को 1 करोड़ व घायलों को 20 लाख रुपये तत्काल मुआवजे देने की मांग सरकार से की ,इसके उपरांत राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित ज्ञापन सीओ दद्दन प्रसाद गोंड को सौंपा| इसके बाद विहिप बजरंग दल एवं विभिन्न हिंदू धार्मिक संगठनों के लोगों ने तहसील चौराहे से लेकर संकट मोचन मंदिर तक आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पैदल भ्रमण किया और तहसील तिराहे पर एकट्ठा होकर आतंकवाद का पुतला फूंका व घटित घटना की निन्दा करते हुए हरियाणा सरकार से कार्रवाई की मांग की |
इससे पूर्व धरने के दौरान जिला संयोजक संदीप गुप्ता ने हिंदुओ को संगठित होने का आह्वाहन किया ,कहा कि हरियाणा के मेवात में शिवभक्तों पर उपद्रवियों द्वारा गोली चलाना,पत्थर बरसाने व आगजनी की जो घटना हुई ,पेट्रोल बम भी फेंके गए जिससे दो शिवभक्त को गोली लगी वहीं कई लोग घायल हो गए ,30 जुलाई को ऐसा लग रहा था जैसे मेवात मिनी पाकिस्तान बन गया है | उन्होंने हरियाणा सरकार से राज्य की सीमा सील कर सभी जेहादियों को गोली मरवा देना चाहिए , राजेश सिंह विहिप प्रान्त समरसता प्रमुख ने कहा कि मेवात में शिवभक्तों के साथ घटी घटना पूरे तरीक़े से सुनियोजित थी और पूरे रणनीति के तहत शिव मंदिर पहुँचे शिवभक्तों पर गोलियां चलाई गई ,पत्थर व पेट्रोल बम फेंके गए जो कही से बर्दास्त नही किया जाएगा ,जेहादियों को अगर देश पसंद नही तो पाकिस्तान चले जाएं ,उन्होंने सरकार से मांग किया कि आरोपियों को शिनाख्त कर कड़ी सजा दी जाए नही तो विहिप और उग्र आंदोलन करेगा ,कहा कि मृतक पीड़ित परिवारों को 1 करोड़ व घायल को 20 लाख की मुआवजा दी जाए | इसके अलावा मनोज मिश्रा ,दिलीप पांडेय , राकेश श्रीवास्तव , सुरेंद्र अग्रहरी ,संदीप गुप्ता ने अपने विचार प्रकट करते हुए हिंदुओ को जातियों में ना बाटकर एकजुट होने का आह्वाहन किया ,कहा कि आज से कोई भी सामान हिन्दू भाई अपने कौम के ही दुकान से खरीदे, जेहादियों के दुकानों का परित्याग करें|

इस दौरान राजेश सिंह विहिप प्रान्त समरसता प्रमुख , संदीप गुप्ता जिला संयोजक विहिप , आलोक जायसवाल जिला सहसंयोजक बजरंग दल , राकेश श्रीवास्तव जिला सत्संग प्रमुख , वीरेंद्र सोनी जिला मंत्री विहिप , नगर अध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी ,संदीप गुप्ता प्रखंड अध्यक्ष के नेतृव नगर अध्यक्ष विहिप,राकेश श्री वास्तव ,मनोज मिश्रा , दिलीप पांडेय ,सुरेंद्र अग्रहरी ,मनीष जायसवाल, मोहित संयोजक नगर संयोजक , शनि कश्यप , सोनू अग्रहरी ,आमेश सिंह,अमृत अग्रहरी संजय जयसवाल, वही सुरक्षा के दृष्टिगत थानाध्यक्ष दुद्धी नागेश कुमार सिंह ,उपनिरीक्षक संजय सिंह, महिला एसआई सविता सरोज सहित पुलिसकर्मी एवं अन्य लोग मौजूद रहें|

