बीजपुर/सोनभद्र।
(बग्घा सिंह, क्राइम जासूस)
जनपद सोनभद्र के बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 30.07.2023 ओमप्रकाश गुप्ता पुत्र अंजनी कुमार गुप्ता निवासी ग्राम बीजपुर थाना बीजपुर जिला सोनभद्र द्वारा थाना बीजपुर पर लिखित सूचना दिया गया कि उनके बस का इंजन अज्ञात चोरो द्वारा दिनांक 29.07.2023 को रात्रि में बिलाल आटो गैरेज नक्टु के सामने से चोरी कर लिया गया है जिसके सम्बन्ध में थाना बीजपुर पर मु0अ0सं0 79/23 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात चोर के पंजीकृत कर विवेचना करने हेतु व0उ0नि0 विनोद कुमार यादव को सौपा गय था। आज दिनांक 31.07.2023 को मुखबीर खास की सूचना पर व0उ0नि0 विनोद कुमार यादव मय हमराह का0 दिनेश कुमार व का0 संदीप यादव द्वारा विद्याशंकर पाल के घर पुनर्वास प्रथम बीजपुर से अभियुक्त 1.महिप पाल पुत्र देवशरन पाल निवासी ग्राम डोडहर थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र उम्र 21 वर्ष 2.दीलिप कुमार पाल पुत्र राजकुमार पाल निवासी ग्राम डोडहर थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र 19 वर्ष व एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया तथा चोरी गये इंजन को विद्यासागर पाल के घर के आगने से बरामद किया गया जिसकी कुल कीमत 50000 रुयये बताई गई है। अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
खड़ी बस का इंजन हुआ था चोरी ,पुलिस ने किया बरामद
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, July 31, 2023 8:51 AM
---Advertisement---

